दुर्ग। जुनवानी के स्मृतिनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ली वेलनेस स्पा सेंटर में दबिश देकर मैनेजर, महिला दलाल और ग्राहकों समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 19 मोबाइल फोन, 1,900 रुपये नगद, दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर स्पा सेंटर में दबिश

पुलिस को सूचना मिली थी कि जुनवानी स्थित स्पा सेंटर में मसाज और वेलनेस सर्विस की आड़ में कथित रूप से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना की तस्दीक के बाद स्मृतिनगर पुलिस ने टीम गठित की और सेंटर में दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके पर कई लोग मिले। पूछताछ और जांच के दौरान सेंटर के संचालन से जुड़ी कथित गतिविधियों की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने मौके से 9 लोगों को हिरासत में लिया।


मैनेजर और महिला दलाल की भूमिका की जांच

पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर का मैनेजर तनय सोनी (23) ग्राहकों से पैसे लेने और महिलाओं को उपलब्ध कराने की कथित गतिविधि में शामिल था। वहीं हेमा सिंह उर्फ प्रीत (32) पर महिला दलाल के रूप में भूमिका निभाने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि ग्राहकों से संपर्क कराने और महिलाओं को बुलाने के लिए महिला दलाल के माध्यम से व्यवस्था किए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में मैनेजर समेत अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

19 मोबाइल फोन और नगदी जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 19 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा मौके से 1,900 रुपये नगद, कुछ दस्तावेज और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस जब्त मोबाइल फोन और दस्तावेजों की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि मोबाइल में मौजूद कॉल डिटेल, संपर्क और अन्य जानकारियों से कथित नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

इन 9 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने मामले में निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

  • तनय सोनी (23)
  • हेमा सिंह उर्फ प्रीत (32)
  • रूपेन्द्र जंघेल (39)
  • रितिक सोनी (26)
  • दिनेन्द्र कुमार सोनी (27)
  • हेमंत सिन्हा (28)
  • अविनाश शर्मा उर्फ अभी (32)
  • आनंद कुमार (31)
  • अरुण पांडेय (24)
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *