
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ परिसर में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक की लाश एलआईजी सी ब्लाॅक के 9वें फ्लोर के छत पर फंदे से लटके मिली। युवक छत पर कॉलोनी की लिफ्ट से जाते दिख रहा है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें युवक ने ”शांति की खोज” में खुदकुशी की करने की बात लिखी है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, ये पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। इंद्रप्रस्थ फेस-02 स्थित एलआईजी सी ब्लाॅक में गुरूवार को एक युवक की फंदे से लटकी लाश मिली। शव मिलने की सूचना के बाद काॅलोनी वासियों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डीडी नगर थाना पुलिस को दी। टीआई गौतम गावड़े मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके से एक सुसाइड नोट भी जब्त किया गया है। नोट में युवक ने ”शांति की तलाश” में खुदकुशी करने की बात लिखी है।

रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का लगेगा पता
हालांकि मौत का कारण क्या था? और किन परिस्थितियों में युवक की मौत हुई है। इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। साथ ही मृतक कौना था, यहां कैसे पहुंचा इस बारे में भी पता लगाया जा रहा है।


लिफ्ट से जाते दिखा
पुलिस को जांच में घटना से पहले का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। सीसीटीवी में युवक इंद्रप्रस्थ फेस-02 स्थित एलआईजी सी ब्लाॅक में लिफ्ट से जाते दिख रहा है। फिलहाल युवक की पहचान की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सहीं कारणों का खुलासा हो पाएगा।
