CG News: कांग्रेस नेता के बेटे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, भोपाल में कर रहा था MBBS की पढ़ाई...

बिलासपुर में सनसनीखेज मामला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कांग्रेस नेता अजय सिंह के बेटे संस्कार सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

भोपाल में कर रहा था MBBS की पढ़ाई

मृतक संस्कार सिंह भोपाल में MBBS की पढ़ाई कर रहा था। नवरात्र और दशहरा के मौके पर वह अपने घर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि सुबह उसने घर में रखी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली।


मौके पर हुई मौत

गोली लगते ही संस्कार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग दहशत में आ गए।

डिप्रेशन की आशंका

पुलिस प्रारंभिक जांच में मान रही है कि संस्कार डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसके कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि, आत्महत्या की असली वजह का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है।

पुलिस जांच में जुटी

मामला राजकिशोर नगर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Share on