सूरजपुर। जिले से एक सनसनखेज मामला सामने आया है। बसदेई चौकी क्षेत्र के शर्मा गांव में नदी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि नदी में करीब 40 से 45 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हालत में बहकर आया था। नदी में शव दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।


शव की नहीं हो पाई शिनाख्त

मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में जानकारी जुटाने के साथ ही शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही उसके बारे में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, शव नदी में कैसे पहुंचा और व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *