

बीजापुर। जिले के ईटपाल स्थित अताउर रहमान के तेंदूपत्ता गोदाम में 25 मई को हुए भीषण अग्निकांड मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग ने दो वनकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित वनकर्मी का नाम गोदाम सहायक सुनील बुरका वनरक्षक और वनरक्षक कामेश्वर एनका है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, जिला यूनियन बीजापुर की आठ प्राथमिक वनापज सहकारी समितियों के 13 तेंदूपत्ता लाॅटो का भंडारण ईटपाल स्थित गोदाम में किया जा रहा था। 25 मई को हुई आगजनी की घटना में करीब 6.77 करोड़ का तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया। मामले में संज्ञान लेते हुए बीजापुर वनमंडलाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए गोदाम सहायक सुनील बुरका और वनरक्षक कामेश्वर एनका को निलंबित करने का प्रस्ताव इंद्रावती टाइगर रिजर्व के उप निदेशक को भेजा गया है।

घटना का पारिश्रामिक पर नहीं पडेगा असर
वहीं, यूनियन बीजापुर ने तेंदूपत्ता संग्राहकों से कहा हैं कि इस आगजनी से उनके पारिश्रामिक पर इसका कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा। 2026 में तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाले सभी संग्राहकों को सरकार द्वार निर्धारित 5500 प्रति मानक बोरा की दर से भुगतान किया जाएगा। फिलहाल आगजनी मामले में आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।


