


जांजगीर-चांपा। जिले के खैरवार पारा बोडसरा स्थित शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक और शिक्षिका के अश्लील वीडियो मामले में जिला शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। डीईओ ने शिक्षक विकास शुक्ला को निलंबित कर दिया है। वहीं मामले में संबंधित शिक्षिका की पहचान होने के बाद उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, दोनों शिक्षकों को पहले कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया था। हालांकि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन की कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि शिक्षक और शिक्षिका की पहचान स्कूल के कर्मचारियों एवं संकुल समन्वयक द्वारा की गई थी। जांच के दौरान दोनों का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों के विपरीत पाया गया, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। फिलहाल शिक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

