


दुर्ग। जिले के एक लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट के खिलाफ पुलिस ने बड़ी करवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस व एसीसी की संयुक्त टीम ने इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में रेड कार्रवाई कर बड़े देहव्यापार का खुलासा किया। इस दौरान लॉज से 2 पुरुष व 3 महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। साथ ही मौके से नगदी, मोबाइल व 80 कंडोम के पैकेट समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। मामले में पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, 28 जून की शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में अनैतिक देहव्यापार का संचालन किया जा रहा है। इस शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली एवं एसीसी की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्रवाई की गई। रेड के दौरान लॉज में 2 पुरुष व 3 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

मौके पर लॉज का संचालन करने वाला एक व्यक्ति भी उपस्थित मिला। कार्रवाई के दौरान अनैतिक देह व्यापार से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री, 4 मोबाइल व लगभग 20,000 नगद जब्त किया गया। प्रकरण में पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी का नाम
1. विजय गुजराती
2. नारायण देशमुख
3. तमाशा कुमार साहू
जब्त सामग्री
1. 80 कंडोम पैकेट
2. 04 नग मोबाइल फोन
3. नगद राशि लगभग ₹20,000/-
4. अन्य आपत्तिजनक सामग्री
पुलिस की अपील ” आम नागरिकों से अपील की गई कि अपने आसपास किसी भी प्रकार की अनैतिक अथवा अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
