बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में बच्चों से अननेचुरल सेक्स करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। महारानी चौक में लगे मेले में गोवर्धन वर्मा ने खिलौने की दुकान लगाई है। दुकानदार ने 2 छोटे बच्चों पर खिलौना चोरी का आरोप लगाकर उन्हें बेल्ट से पीटा, गाली-गलौज की और खुद को ‘भाटापारा का दादा’ बताते हुए धमकाया।

इसके बाद आरोपी ने मेले में लोगों के सामने बच्चों के कपड़े उतरवाए और जबरन अप्राकृतिक यौन कृत्य किया। वहां मौजूद एक शख्स से बकायदा इसका वीडियो भी बनवाया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भाटापारा थाना क्षेत्र का है।


भयभीत हैं बच्चे, डरे सहमे आ रहे नजर

पुलिस के मुताबिक, भाटापारा के महारानी चौक में मेला लगा हुआ था। इसी दौरान गोवर्धन वर्मा नाम के व्यक्ति ने मेले में खिलौने की दुकान लगाई है। 28 अगस्त को दुकानदार ने दो नाबालिग बच्चों पर खिलौने चोरी करने का आरोप लगाया। इसके बाद उसने खुलेआम दोनों बच्चों को पकड़ लिया और उनका शोषण किया। घटना के दौरान बच्चे काफी डरे हुए थे। इस मामले में वीडियो बनाकर वायरल करने वाले शख्स की भी तलाश की जा रही है।

पीड़ित बच्चों का पुलिस ने लिया बयान, आरोपी ने खुद बनवाया था वीडियो

बताया जा रहा है कि वीडियो आरोपी के कहने पर बनाया गया था। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची तो वीडियो को आधार बनाकर घटना की जांच शुरू की और पीड़ित बच्चों की पहचान कर उनके बयान दर्ज किए।

आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

भाटापारा शहर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी गोवर्धन वर्मा को हिरासत में लिया। पूछताछ और पीड़ित बच्चों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पीड़ित नाबालिग हैं, इसलिए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

एसडीओपी बोले: किसी और की संलिप्तता तो नहीं, जांच की जा रही है

एसडीओपी भाटापारा तारेश साहू ने बताया कि मामला गंभीर है और यौन शोषण से जुड़ा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की जांच अभी जारी है। जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *