सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला टूटकर गिरे हाई टेंशन तार की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई। उसका एक हाथ कटकर अलग हो गया। महिला को गंभीर हालत में अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

इस तरह से हुआ हादसा

यह पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के पीवरी का है। बताया जा रहा है कि 11 kv हाईटेंशन लाइन टूटकर अलग हो गया था और जब शांति (28) खेत में घास का बोझा उठा रही थी, तभी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई।


गंभीर हालत में इलाज जारी

करंट लगने से वह बुरी तरह से झुलस गई और उसका हाथ कटकर अलग हो गया। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *