बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार- भाटापारा जिले की शराब दुकानों में चल रहे एक बड़े फर्जीवाड़ा और रैकेट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम संडी में मंगलवार की देर रात ग्रामीणों ने ऐसा खुलासा किया, जिसने आबकारी विभाग और शराब कारोबार के बीच लंबे समय से चले आ रहे गठजोड़ को सामने लाकर खड़ा कर दिया है।

ग्रामीणों ने शराब दुकान के पास दो युवकों को झोले में शराब ले जाते हुए पकड़ लिया। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने जो बताया, उसे सुनकर ग्रामीण हैरान रह गए। युवकों ने बताया कि वे शराब दुकान के सेल्समैन सूरज टंडन के घर से शराब लाकर दुकान में रख रहे हैं।


ग्रामीणों ने सेल्समैन के घर जो कुछ देखा, हैरान रह गए

दो युवकों के खुलासे के बाद ग्रामीण सीधे सेल्समैन के घर पहुंच गए। वहां का नजारा देखकर सभी चौंक गए और हैरान रह गए, घर के आसपास बड़ी मात्रा में खाली शराब की बोतलें, ब्रांडेड स्टीकर, ढक्कन और शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला सामान रखा मिला। देखते ही देखते गांव में यह बात फैल गई, कहीं लंबे समय से नकली या मिलावटी शराब तैयार कर ग्राहकों को बेच तो नहीं रहे हैं।

आबकारी विभाग ने जब्त की सामग्री

ग्रामीणों ने तत्काल आबकारी विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही आबकारी अमला हरकत में आया और देर रात छापेमारी कर सेल्समैन सूरज टंडन सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री, खाली शीशियां और शराब तैयार करने में उपयोग होने वाले उपकरण जब्त किए गए हैं।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *