कोरिया। उत्तर छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में गर्भवती महिला से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। उत्तर छत्तीसगढ़ कोरिया जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला गंभीर मामला सामने आया है।

अंर्तजातीय विवाह करने से नाराज होकर दो लोगों ने पीड़िता को ससुराल से जबरन ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने गर्भपात कराने की नीयत से उसे जबरन गर्भपात की दवा खिलाने का प्रयास किया। पीड़िता ने 5 जुलाई और 10 जुलाई को सिटी कोतवाली बैकुंठपुर में आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई थी।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी रमेश टेकाम और दरोगा सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। 14 दिनों तक फरार रहने के बाद दोनों आरोपियों को कोरिया पुलिस ने सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को पुलिस ने ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *