छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल, जस्टिस संजय कुमार जायसवाल, जस्टिस बिभू दत्ता गुरू जस्टिस अमितेन्द्र किशोर प्रसाद ने छत्तीसगढ़ बिलासपुर उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया। छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने अपने न्यायालय कक्ष में उन्हें शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के समस्त न्यायाधीशगण उपस्थित रहे।

विधि एवं विधायी कार्य विभाग नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल, जस्टिस संजय कुमार जायसवाल, जस्टिसबिभू दत्ता गुरू एवं जस्टिसअमितेन्द्र किशोर प्रसाद को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए जाने हेतु अधिसूचना जारी की है।


जजों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अध्यक्ष एवं सचिव उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, डिप्टी सॉलिसिटर जनरल, अतिरिक्त महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्तागण एवं अन्य अधिवक्तागण, रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री, न्यायिक अकादमी एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *