



दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने साइकिल सवार युवती और पैदल जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबदस्त था कि, दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
मेनोनाइट चर्च के पास हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा मंगलवार सुबह दुर्ग में मेनोनाइट चर्च के सामने जल संसाधन कार्यालय के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, साइकिल सवार युवती दूर जा गिरी, जबकि कार साइकिल को करीब 30 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए आगे ले गई।

एक की हालत गंभीर, दूसरी के पैर में फ्रैक्चर
इस हादस में साइकिल पर सवार रंजिता ताम्रकार के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पैदल जा रही करुणा यादव के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने लगाए आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि, कार का चालक शराब के नशे में धुत था, जिसके कारण यह भयानक हादसा हुआ। हालांकि पुलिस की तरफ से ड्राइवर के नशे में होने की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस घटना का सीसीवीटी वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, कैसे कार ने साइकिल को लंबी दूर तक घसीटा। इस वीडियो के सामने आने के बाद शहर में ट्रैफिक व्यवस्था और वाहन चालकों की लापरवाही पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
