रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गंज क्षेत्र में होटल के अंदर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद के गले को भी रेत दिया। हत्याकांड की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में आरोपी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना गंज थाना क्षेत्र के होटल बंसल पैराडाइज का है। मृतिका की पहचान रिमन मंडावी निवासी मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के रूप में की गई। वहीं, आरोपी की पहचान कृष्णा कुमार निवासी मोहावन, दशनंतपुर गोसाई जिला वाराणसी के रूप में की गई।


बताया जा रहा हैं कि दोनों होटल में ठहरे हुए थे। आज 14 अगस्त की दोपहर 3:30 से 3:45 बजे के बीच होटल के कमरा नंबर 401 से चीखने की आवाज सुनाई दी। होटल के कर्मचारी आवाज सुनकर तत्काल मौके पर पहुंचे। इस दौरान दरवाजा अंदर से लाॅक था। काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद कर्मचारियों ने कमरे की खिड़की तोड़ी और अंदर देखा। इस दौरान दोनों खून से लथपथ हालत में पड़े थे।

आरोपी को गंभीर हालत में कराया गया भर्ती

कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना गंज पुलिस को दी। पुलिस की टीम पहुंची तो युवती की मौत हो चुकी थी। वहीं, युवक गंभीर रूप से घायल था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस आशंका जता रही हैं कि घटना से पहले दोनों के बीच विवाद हुआ होगा, फिर आरोपी युवक ने युवती की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और खुद का गला भी रेत दिया। हमले में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपी युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *