

दुर्ग। शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक लाभ का प्रलोभन देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी टोमन दास साहू को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। प्रार्थी दीपक गाडगे (37 वर्ष) निवासी न्यू राजेंद्र नगर, अमलीडीह, रायपुर एवं उनके पिता राव (63 वर्ष) निवासी सेक्टर 06, भिलाई ने थाना सुपेला में शिकायत दर्ज कराई
कि टोमन दास साहू निवासी हनुमान मंदिर पुरानी बस्ती सुपेला ने शेयर मार्केट में निवेश कर अच्छा लाभ कमाने का झांसा देकर उनसे अलग-अलग कुल 23 लाख रुपये, भीष्म महिलांग से 15 लाख रुपये और पापा राव से 10 लाख रुपये सहित अन्य व्यक्तियों से लाखों रुपये की ठगी की है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के ऑफिस और घर में छापेमारी की। इस दौरान आरोपी से 1 नग किया कार, 1 नग लैपटॉप, 1 नग सीपीयू, 1 नग कीबोर्ड, 2 नग मोनिटर, 10 नग चेक बुक, 2 नग मोबाइल, 4 नग लेन-देन की डायरी और 10 नग ट्रॉफी बरामद की गई। सुपेला पुलिस ने आरोपी टोमन दास साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।


उसके खिलाफ दर्ज अपराध क्रमांक 766/2026 और 767/2026 में धारा 318(2), 318(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, उपनिरीक्षक धनेश्वर साहू, उपनिरीक्षक चितराम ठाकुर, उपनिरीक्षक नमिता टेकाम, प्र.आर. प्रकाशचंद तिवारी एवं आर सुर्यप्रताप सिंह की टीम ने विशेष योगदान दिया।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे निवेश या शेयर मार्केट जैसी गतिविधियों में सावधानी बरतें और किसी भी वित्तीय धोखाधड़ी की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
जप्त सामग्री:
किया कार – 1 नग
लैपटॉप – 1 नग
सीपीयू – 1 नग
कीबोर्ड – 1 नग
मोनिटर – 2 नग
चेक बुक – 10 नग
मोबाइल – 2 नग
लेन-देन की डायरी – 4 नग
ट्रॉफी – 10 नग
गिरफ्तार आरोपी: टोमन दास साहू, निवासी हनुमान मंदिर पुरानी बस्ती, सुपेला।
