बलौदाबाजार-भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में युवती गला रेतकर हत्या मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जादू-टोना के शक में युवती की बेरहमी से हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पकड़े गए आरोपी का नाम रामदयाल ध्रुव है।

जानिए घटनाक्रम

दरअसल, 13 अगस्त की शाम लगभग 4:30 बजे ग्राम चितावर (थाना लवन) निवासी कु. सतरूपा ध्रुव 24 वर्ष का शव घर के पीछे बाड़ी में खून से लथपथ हालत में मिला था। मृतका के गले पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी। ​


प्रार्थी पुनऊराम पटेल की सूचना पर लवन पुलिस द्वारा धारा 103(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रारंभिक जांच व परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रामदयाल ध्रुव द्वारा पुराने झगड़ा-विवाद व जादू-टोना करने के मनगढंत शक के चलते युवती की हत्या की गई थी और घटना के तुरंत बाद वह गांव से फरार हो गया था।

घेराबंदी व दबिश

​हत्या की घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए SP द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी कर थाना लवन व साइबर सेल बलौदाबाजार की विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया। साइबर सेल द्वारा आरोपी के भागने के संभावित मार्गों व तकनीकी इनपुट्स का बारीकी से विश्लेषण किया गया, जिसमें आरोपी का लोकेशन महासमुंद जिले के सरहदी इलाके में मिला।

तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया। लवन पुलिस व साइबर सेल की टीम ने महासमुंद जिले के झलप-पटेवा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाकर घेराबंदी की और फरार आरोपी को कस्टडी में ले लिया। वर्तमान में आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना में शामिल हथियार को बरामद किया गया। प्रकरण में आगे की जाँच कार्रवाई जारी है।

आरोपी का नाम

​रामदयाल ध्रुव पिता फूलसिंह ध्रुव, उम्र 26 वर्ष, निवासी नीम चौक, ग्राम चितावर, थाना लवन

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *