
दुर्ग/ अंडा थाना क्षेत्र स्थित खाड़ा गांव में शराब के नशे वाद विवाद के बाद हुए मारपीट के बाद युवक की मौत हो गई। पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर पहुंचकर मृतक के शव को पीएम के लिए भेजकर हत्या करने वाले 2 भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। अंडा थाना क्षेत्र के खाडा गांव में घटना 12 अप्रैल की रात मृतक शंभू निषाद अपने दोस्तों से मिलने गया था।
जहां शराब की पार्टी किए और शराब के नशे में मृतक और आरोपियों के बीच जमीन को बात को लेकर वाद विवाद हो गया विवाद में दोनों आरोपियों ने मृतक की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद आरोपियों ने मृतक घर वालों को सूचना दी जिसके बाद मृतक शंभू अपने घर में जाकर सो गया। मृतक शंभू को अंदरूनी चोट लगने की वजह से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजकर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई थी।पुलिस ने मृतक के मित्र संतोष यादव और रोहित यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया मृतक शंभू निषाद अहमदाबाद (गुजरात) में वेल्डिंग का काम करता था। करीब 15 दिन पहले ही वह परिवार से मिलने गांव आया था।


इसी दौरान 12 अप्रैल की रात करीब 10 बजे शंभू अपने मित्र संतोष यादव और रोहित यादव के घर पहुंचा। जहां तीनों के बीच शराब के नशे में बातचीत शुरू हुई। बातचीत के दौरान वाद विवाद में बदल गई। विवाद की वजह गांव की आबादी जमीन बताई जा रही है। शंभू ने इस मामले में सरपंच से बात करने को कहा। इस पर आरोपियों ने उसे खुद ही सरपंच से बात करने को कहा।
इस बात को लेकर आरोपियों ने मृतक की जमकर पिटाई कर दी और उसके घर वालों को जानकारी दी। और मृतक शंभू अपने घर में सो गया लेकिन दूसरे दिन उठा नहीं तो परिजनों ने अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी है।पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
