By Poornima Ahukla

 

दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा के वरिष्ठ विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का निधन हो गया। उन्होंने हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में अंतिम सांस ली।


उनके निधन की खबर से अहिवारा विधानसभा क्षेत्र सहित दुर्ग-भिलाई और पूरे छत्तीसगढ़ के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा पिछले कुछ समय से फेफड़ों के गंभीर संक्रमण से जूझ रहे थे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते पहले उनका उपचार दुर्ग और रायपुर के अस्पतालों में कराया गया था।
इसके बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया,
जहां करीब 22 दिनों तक बीमारी से जूझते हुए आज 30 अक्टूबर को उनका निधन  हो गया।

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक व्यक्त किया

,दुर्ग सांसद विजय बघेल ने इसे अपूर्णीय क्षति बताया।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *