ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बड़ा झटका: दो भारतीय महिला खिलाड़ी बाहर, BCCI ने नए नामों का किया ऐलान...

चोटों ने बढ़ाई चिंता: श्रेयंका पाटिल और प्रिया मिश्रा दौरे से बाहर

भारतीय महिला ए टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ही बड़ा झटका लगा है। स्टार स्पिनर श्रेयंका पाटिल और लेग स्पिनर प्रिया मिश्रा चोट के चलते पूरे दौरे से बाहर हो गई हैं। BCCI ने दोनों के स्थान पर रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है।

फिटनेस मंजूरी नहीं मिलने से बाहर हुईं दोनों खिलाड़ी

दोनों स्पिनर्स की फिटनेस को लेकर अंतिम निर्णय 10 जुलाई को होना था, लेकिन वे अब भी BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और रिकवरी प्रोटोकॉल फॉलो कर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी फिटनेस अब 7 अगस्त तक क्लीयर नहीं हो पाएगी, जिसके कारण उन्हें स्क्वाड से बाहर किया गया।


धारा गुर्जर और प्रेमा रावत को मिली ऑल फॉर्मेट में जगह

BCCI की महिला चयन समिति ने चोटिल खिलाड़ियों की जगह धारा गुर्जर और प्रेमा रावत को टीम में शामिल किया है। साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को केवल वनडे टीम में मौका दिया गया है। सेलेक्टर्स उन पर खास नजर बनाए रखना चाहते हैं, क्योंकि महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 अब दूर नहीं।

भारत महिला-ए और ऑस्ट्रेलिया महिला-ए के बीच मुकाबलों का शेड्यूल

  • T20 मैच: 7, 9 और 10 अगस्त – स्थान: मैकाय

  • वनडे सीरीज: 13, 15 और 17 अगस्त – स्थान: नॉर्थ्स

  • मल्टी डे मैच: 21 अगस्त से शुरू

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत महिला ‘ए’ टीम का पूरा स्क्वाड

टी20 टीम:

राधा यादव (कप्तान), मीनू मणि, शेफाली वर्मा, डी वृंदा, सजना सजीवन, उमा छेत्री, राघवी बिष्ट, प्रेमा रावत, नंदिनी कश्यप, तनुजा कंवर, जोशिता वीजे, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, टिटास साधु, धारा गुर्जर।

🇮🇳 वनडे टीम:

राधा यादव (कप्तान), मीनू मणि, शेफाली वर्मा, तेजल हस्बनिस, राघवी बिष्ट, तनुश्री सरकार, उमा छेत्री, तनुजा कंवर, नंदिनी कश्यप, धारा गुर्जर, जोशिता वीजे, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, टिटास साधु, प्रेमा रावत, यस्तिका भाटिया।

🇮🇳 मल्टी-फॉर्मेट टीम:

राधा यादव (कप्तान), मीनू मणि, शेफाली वर्मा, तेजल हस्बिनस, राघवी बिष्ट, तनुश्री सरकार, उमा छेत्री, तनुजा कंवर, नंदिनी कश्यप, धारा गुर्जर, जोशिता वीजे, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, टिटास साधु, प्रेमा रावत।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed