दंतेवाड़ा / एकीकृत बाल विकास परियोजना दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार  ग्राम पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पुरनतरई स्कूल पारा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 पद एवं टेकनार कतियारपारा में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 रिक्त पद हेतु आवेदन आमंत्रित करने के पश्चात 25 अक्टूबर को विहित मूल्यांकन समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन कर मूल्यांकन सूची तैयार की गई है। उक्तानुसार सूची को दावा आपत्ति हेतु जारी किया गया है। इस संबंध में दावा आपत्ति 05 नवम्बर 2024 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना दन्तेवाड़ा में प्रस्तुत किया जा सकता है।

Share on