
By Poornima
कुछ साल पहले नकली चावल मार्केट में बेचे जाने की खबर जोरों पर थी , खास बात यह थी कि जब कोई इंसान वह डुप्लीकेट चावल खाता था , तब उसे खाते समय लगता था कि वह जैसे रबर को चबा रहा हो ।
सैकड़ो रीलें ऐसी देखने को मिली, जिन में ऐसे ही डुप्लीकेट चावल बेचे और खाते जाते देखे गए ।
ऐसी ही खबरों के बीच तब एक खबर और चलती थी , डुप्लीकेट अंडे की , कि आजकल डुप्लीकेट अंडा भी मार्केट में उपलब्ध है , जो कि देखने में तो ओरिजिनल अंडे जैसा ही दिखता है , लेकिन खाते समय यह एहसास होता है कि जैसे अंडा ना होकर कोई रबर का आइटम हो ।
अब यही रबर नुमा अंडा आजकल भिलाई के नेहरू नगर चौक में धड़ल्ले से बचा जा रहा है।
जिसे खाना और पचाना आम आदमी के लिए बहुत मुश्किल है।

दिलचस्प बात यह है कि नेहरू नगर के ठीक चौराहे पर एक होटल है , अमन ढाबा । विश्वस्त सूत्रों के अनुसार इस तीन मंजिला होटल में रात 2:00 बजे तक धड़ल्ले से खुले आम शराब का सेवन करते हुए देखा जा सकता है।
इसी होटल में यह डुप्लीकेट अंडा भी बेचा जाता है , जो कि इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।
खास बात यह है कि डुप्लीकेट अंडा बेचने वाला दुकानदार डंके के चोट पर कहता है कि जहां पर भी शिकायत करना हो कर दो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
अब सवाल यह है कि क्या यह अमन ढाबा सुपेला पुलिस की सरपरस्ती में चल रहा है या फिर खाद्य विभाग के संरक्षण में …?


इस अमन ढाबा के भुक्तभोगी यहां चल रही अंधेर गर्दी से त्रस्त हो चुके हैं , नाम न छापने की शर्त पर उन्होंने बताया कि अमन ढाबा इन दिनों शराब खोरी और डुप्लीकेट खाने का अड्डा बन चुका है , और जिसको संदेह हो वो स्वयं वहां जाकर और आर्डर देकर सभी तथ्यों की पुष्टि कर सकता है ।
इस ढाबे में रात के एक या दो बजे तक आराम से बैठकर शराब का सेवन करते हुए उनके द्वारा परोसे गए भोजन का भी लुत्फ उठाया जा सकता है ।
लेकिन सवाल यह है कि क्या स्वास्थ्य विभाग सो गया है कि उसकी नाक के नीचे डुप्लीकेट अंडे या चावल बेचे जा रहे हैं , या सुपेला पुलिस को उक्त ढाबे के मालिक ने खरीद रखा है..?
क्योंकि वह यह कहता है कि जहां शिकायत करनी है , कर दो , मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता है ।
अब बात जिला एवं पुलिस प्रशासन की है । क्या ये लोग स्वास्थ्य से जुड़ी हुई इतनी गंभीर बातों को गंभीरता से लेंगे..?
या फिर ढाबे के संचालक आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ इसी तरह खिलवाड़ करते रहेंगे..?
इस संबंध में सत्यता की जांच के लिए न्यूज T 20 की रिपोर्टर पूर्णिमा ने मोबाइल से अमन ढाबा के owner से बात की तो उन्होंने बिना डर के बातों को टालना चाहा।
इससे कहीं ना कहीं ये सिद्ध होता है कि उनको बड़े रसूखदारों का संरक्षण प्राप्त है।
