
आम आदमी के लिए अगले कुछ दिन भारी पड़ने वाले हैं। महज 48 घंटे के अंदर दूध, सोना और चीनी को लेकर सरकार और कंपनियों ने 3 बड़े फैसले लिए हैं। अब अगला नंबर Petrol और Diesel का हो सकता है। RBI की ताजा चेतावनी और पेट्रोलियम मंत्री के बयान ने साफ कर दिया है कि महंगाई का सुपर अटैक अभी रुकने वाला नहीं है। भारत में पेट्रोल-डीजल के संभावित झटके से पहले ही आम आदमी का बजट बिगड़ चुका है। पिछले दो दिनों में मार्केट में तीन बड़े बदलाव हुए हैं-
- अमूल दूध महंगा: बढ़ती लागत का हवाला देते हुए अमूल ने आज (14 मई) से पूरे देश में दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। पशु आहार और पैकेजिंग महंगी होना इसकी मुख्य वजह है।
- सोना-चांदी पर भारी टैक्स: विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के लिए सरकार ने 13 मई से सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 6 परसेंट से बढ़ाकर सीधे 15 प्रतिशत कर दी है।
- चीनी एक्सपोर्ट पर बैन: घरेलू बाजार में शक्कर की कीमतें कंट्रोल में रखने के लिए 30 सितंबर 2026 तक चीनी के निर्यात पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
पेट्रोल-डीजल पर RBI का बड़ा अलर्ट: आखिर क्यों बढ़ेंगे दाम?
अब सबसे बड़ा सवाल पेट्रोल-डीजल का है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी साफ कर दिया है कि पेट्रोलियम कंपनियां अनिश्चितकाल तक लागत से कम कीमत पर ईंधन नहीं बेच सकतीं। हालांकि भारत के पास अभी भी 60 दिन का कच्चे तेल का भंडार सुरक्षित है।

हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही दफ्तरों में WFH (Work From Home) और स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस को लेकर अपील कर चुके हैं।


MP-CG Alert: पेट्रोल-डीजल का ताज़ा हाल
ग्लोबल टेंशन और इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने का सीधा असर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोकल मार्केट पर दिखने वाला है।
Madhya Pradesh: भोपाल में पेट्रोल लगभग 106.47 और इंदौर में 106.50 के स्तर पर बना हुआ है। अगर कंपनियों ने दाम बढ़ाए तो MP में पेट्रोल 110 का आंकड़ा आसानी से पार कर जाएगा।
Chhattisgarh: रायपुर में पेट्रोल 100.39 और बिलासपुर में 101.06 के करीब है। ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ने का सबसे पहला असर इन्हीं इंडस्ट्रियल शहरों पर पड़ेगा।
