दुनिया की वो दुकान, जहां बड़ी मुश्किल से जा पाते हैं कस्टमर, करनी पड़ती है 100 मीटर ऊंची चढ़ाई!

दुनिया की सबसे अनोखी दुकानों में गिनी जाने वाली यह दुकान 100 मीटर ऊंची चट्टान पर बनी है. यहां पहुंचने के लिए रॉक क्लाइम्बिंग करनी पड़ती है, जबकि बुनियादी सुविधाएं भी आसानी से उपलब्ध नहीं हैं.

World’s Most Inconvenient Store- दुनिया में अक्सर आपने सड़क किनारे, मॉल में, पहाड़ों के बीच में कई दुकानें देखी होंगी, लेकिन क्या आपने ऐसी दुकान के बारे में सुना है, जहां पानी और कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए चट्टानों को पार करना पड़े. जी हां, चीन में एक ऐसी दुकान मौजूद है, जहां जाने के लिए चट्टानों को पार करना पढ़ता है, इस दुकान की अनोखी लोकेशन और जियोग्राफी के कारण इसे दुनिया की सबसे असुविधाजनक दुकान (World’s Most Inconvenient Store) भी कहा जाता है.


हवा में लटकी दुकान

यह अनोखी दुकान चीन के हूनान( Hunan)राज्य में स्थित ‘शिन्युझाई नेशनल जियोलॉजिकल पार्क'(Shiniuzhai National Geological Park)के अंदर स्थित है. यह चट्टानों पर मौजूद एक छोटी सी लकड़ी की केबिन है, जो जमीन से लगभग 393 फीट (120 मीटर) की ऊंचाई पर सीधे चट्टान से लटकी हुई है.

पहुंचने से पहले करनी पड़ती है मेहनत

आमतौर पर दुकान तक पहुंचने का लिए कुछ कदम ही चलना पढ़ता है, लेकिन इस दुकान तक पहुंचने के लिए करनी पढ़ती है कड़ी मेहनत. इस दुकान तक की चढ़ाई बेहद रोमांचक और खतरनाक है, यहां पर्यटकों को हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट (हार्नेस) पहनकर लगभग डेढ़ घंटे की रॉक क्लाइम्बिंग करनी पढ़ती है. यही कारण है कि यह दुकान दुनिया की सबसे असुविधाजनक दुकान है, जहां हर कोई आसानी से नहीं पहुंच सकता.

क्यूं बनाई गई है यह दुकान

इसे खास तौर पर उन पहाड़ी पर्यटकों के लिए बनाया गया है जो चढ़ाई करते समय थक जाते हैं.उन्हें बीच रास्ते में ही पानी, ग्लूकोज और एनर्जी स्नैक्स मिल सकें ताकि उन्हें नीचे न उतरना पड़े. हैरानी की बात यह है कि यहां पर सामान भी जिपलाइन (Zipline) से आता है, जो इस दुकान की रोमांच और ज्यादा बढ़ा देता है.

ग्राहक और दुकानदार के बीच भरोसेमंद रिश्ता

इस दुकान का कैबिन इतना ज्यादा छोटा है कि केवल एक ही कर्मचारी मौजूद रहता है.अक्सर दुकानों में सावधानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे होता हैं, लेकिन यहां तो कुछ अलग ही अंदाज देखने को मिलता है. कई बार यहां मौजूद सामान को लोग अपनी जरूरत के हिसाब से ले लेते हैं और बदले में ऑनलाइन पेमेंट से तय रकम छोड़ जाते हैं. दुकान की यही व्यवस्था इसे और भी खास बनाती है, और यही अनोखा रिश्ता लोगों को आकर्षित करता है.

पानी पीना भी मुश्किल

इस अनोखी लोकेशन की वजह से यहां काम करने वाले लोगों को रोजमर्रा के कामों में भी कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं. बुनियादी सुविधाएं भी आसानी से उपलब्ध नहीं हैं, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ जाती हैं. इतनी ही नहीं, यहां टॉयलेट जाने के लिए 393 फीट नीचे उतरना और ऊपर चढ़ना पढ़ता है, यही वजह है कि कई बार वे कम पानी पीते हैं, ताकि उन्हें बार-बार नीचे न जाना पड़े.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *