लायन्स क्लब भिलाई ग्रेट के द्वारा “डॉक्टर्स एवं सी ए सम्मान समारोह” होटल अमित इंटरनेशनल के सभागार में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लायन डॉ एस के तमेर, विशेष अतिथि के रूप में सी ए सुधीर सुराना,रीजन चेयरमैन लायन अमित खंडेलवाल, जोन चेयरमैन लायन बबीता सोनी, चार्टर प्रेसीडेंट लायन अनिता अग्रवाल उपस्थित थे।

सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन एवं भारत माता तथा सर मेल्विन जोन्स के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ। स्वागत भाषण लायन अध्यक्ष मंजू शर्मा ने दिया। अतिथियों का स्वागत नन्ही पौध से किया गया। समारोह में 10 डॉक्टर्स एवं 8 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का पर्यावरण का संदेश देते हुए नन्ही पौध एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर्स एवं सी ए अतिथियों ने अपने संस्मरण एवं अनुभव भी सदन के साथ साझा किए।


सदन को सम्बोधित करते हुए चार्टर प्रेसिडेंट लायन अनिता अग्रवाल ने कहा कि, एक चिकित्सक स्वस्थ तन का प्रहरी होता है और एक चार्टर्ड अकाउंटेट सुदृढ़ धन का प्रहरी होता है। दोनो का उद्देश्य एक ही होता है, समाज का कल्याण और राष्ट्र का उत्थान। मुख्य अतिथि डॉ. एस. के. तमेर ने कहा जब पीड़ा अपने चरम पर होती है, तब डॉक्टर का धैर्य, ज्ञान और संवेदना किसी वरदान से कम नहीं होती।

विशेष अतिथि सी ए सुधीर सुराना ने कहा कि, चार्टर्ड अकाउंटेट पारदर्शिता, ईमानदारी और आर्थिक अनुशासन की ऐसी नींव रखते हैं जिस पर व्यक्ति, संस्थान एवं राष्ट्र का विकास टिका होता है। विशेष अतिथि रीजन चेयरमैन अमित खंडेलवाल ने भी सभी को डॉक्टर्स डे एवं सी ए डे की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, नर सेवा ही नारायण सेवा है। चिकित्सक इस भावना को आने कर्म से सिद्ध करते हैं।

विशेष अतिथि जोन चेयरमैन लायन बबीता सोनी ने कहा जहां करुणा हो वहां चिकित्सक का हृदय बसता है, जहां सत्य हो वहां सी ए का सम्मान बसता है।
सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। समारोह का सफल संचालन लायन रितु अग्रवाल एवं आभार प्रदर्शन लायन प्रमिला मित्तल ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर लायंस क्लब भिलाई ग्रेट एवं WE क्लब भिलाई ग्रेट के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed