भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई से 5 अधिकारी/कर्मचारी अपनी सेवा पूर्ण कर तथा अर्धवार्षिकी आयु 62 वर्ष पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इन कर्मचारियों को निगम सभागार में स-सम्मान विदाई दी गई। इस दौरान रिटायर्ड आईएएस वर्तमान में रेरा के सदस्य धनंजय देवांगन तथा स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति मुकेश वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थे।

सेवानिवृत्त होने वाले सहायक अभियंता आरके जैन के साथ इनकी शिक्षा हुई थी। विदाई के अवसर पर निगम आयुक्त रोहित व्यास ने कहा कि निगम के अपने संपूर्ण कार्यकाल में इन सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने अच्छा काम किया है तथा अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का भी बखूबी निर्वहन किया है। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों में रूपेंद्र कुमार जैन सहायक अभियंता, पितांबर रावत वाहन चालक, मोतीलाल साहू राजस्व निरीक्षक, धनुष कुमार वर्मा पंप ऑपरेटर तथा शत्रुघ्न लाल नायक पंप सहायक शामिल है।

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को भिलाई निगम ने शाल, श्रीफल, प्रशस्तिपत्र, पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर इन सभी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के परिजन भी मौजूद रहे। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के दीर्घायु जीवन की कामना की गई। सेवानिवृत्त हर किसी शासकीय कर्मचारी को एक न एक दिन होना ही है, सेवानिवृत्त होने के बाद परिवार एवं समाज को समय देने का स्वर्णिम अवसर भी मिलता है।

कर्मचारियों को विदाई देने के अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई के सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी शामिल थे। प्रमुख रूप से इस अवसर पर बसंत देवांगन, स्टेनो टू आयुक्त पुरुषोत्तम साहू, विष्णु चंद्राकर, शरद दुबे, संजय शर्मा, अजय शुक्ला, कृष्णा देशमुख, राज सच्चर तथा कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *