भिलाई [न्यूज़ टी 20] गया में एक युवक ने पहले एक लड़की को प्यार के जाल में फंसाया। शादी का वादा कर के उसके साथ सेक्स किया। जब वो प्रेग्नेंट हो गई तो शादी से इनकार कर दिया। लड़की ने उसे बहुत मनाया, लेकिन वो नहीं माना।

परेशान होकर लड़की ने थाने में शिकायत की। इसके बाद लड़के वाले शादी के लिए राजी हो गए। लड़की की उसी लड़के से शादी भी हो गई। लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद फिर से मारपीट शुरू हो गई। अब वो फिर थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।


मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोप है कि करीब एक साल पहले युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर रेप किया। युवती गर्भवती हो गई तो उसे छोड़ दिया। 7 माह की गर्भवती युवती ने थाने में न्याय की गुहार लगाई।

इसके बाद फतेहपुर पुलिस आरोपी को बुधवार की देर रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी युवक पकड़ा गया है। उसे अब जेल भेजा जाएगा।

युवती (23) का आरोप है कि युवक (26) ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हो गई तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। युवती 7 माह की गर्भवती है। इस पर लड़की ने अपने प्रेमी युवक के परिजनों से गुहार लगाई लेकिन बात नहीं बनी।

यही नहीं लड़की के घरवालों ने भी लड़की के ऊपर दबाव बना कर उसका गर्भपात कराने और दूसरे लड़के से शादी करा देने की बात कही पर वह किसी एक नहीं सुनी। और खुद ही एक दिन बीते जनवरी में फतेहपुर थाने पहुंच गई। वहां लड़के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।

मामला पुलिस में चला गया तो लड़का पक्ष के लोगों की आंखें खुलीं। लड़का और लड़की पक्ष के परिजन मिले और एक दूसरे की शादी कराने को राजी हो गए। दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बाद कोर्ट में लड़की पक्ष की ओर से समझौता का आवेदन सहित हलफनामा दिया गया।

इस बीच लड़के द्वारा लड़की का शोषण और प्रताड़ना के साथ मारपीट का दौर जारी रहा। युवक इस हरकत से तंग आ कर सात माह की गर्भवती युवती ने कोर्ट में दिए समझौते से पलट गई।

वहीं मंगलवार की रात भी लड़के ने लड़की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इस बात से दुखी युवती थाने पहुंच गई और न्याय की पुलिस से गुहार लगाई। पुलिन ने भी किसी प्रकार का मौका हाथ से न निकले इस तर्ज पर बुधवार की देर रात युवक के गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed