भिलाई [न्यूज़ टी 20] पटना में शुक्रवार को एक युवक ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद खुद भी पति आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

घटना का कारण पत्नी की बेवफाई बताई जा रही है । घटना का चश्मदीद गवाह 8 साल के बेटे को पुलिस ने पूछताछ के लिए अपने सुरक्षा में लेकर थाना लाई। मामला पटना सिटी के आलमगंज थाना अंतर्गत लोहा गोदाम का है।


पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पटना सिटी के आलमगंज के नजदीक नीरज कुमार अपनी पत्नी रेनू देवी के साथ पिछले कुछ वर्षों से रह रहा था।

बताया जा रहा है कि नीरज कुमार मूल रूप से खगोल के निवासी हैं और आलमगंज थाना क्षेत्र के लोहा गोदाम के नजदीक किराए के मकान पर रहते हैं । नीरज कुमार मेहनत मजदूरी किया करता था जबकि उसकी पत्नी रेणु कुमारी प्राइवेट नौकरी।

आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व हुई थी और दोनों का एक 8 वर्ष का बेटा भी है। मोहल्ले वाले लोगों का यह कहना है कि नीरज को इस बात की शक थी कि उसकी पत्नी रेनू देवी का किसी गैर मर्द से अवैध संबंध है।

इसी बात को लेकर आए दिन पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ करता था। शुक्रवार की शाम इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और पति नीरज कुमार ने रसोईघर से चाकू लाकर पत्नी रेणु देवी को गला काट डाला।

पत्नी को सामने छटपटा कर मरता देख खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। बेटे के शोर शराबा के बाद लोग जमा हुए और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

Share on