भिलाई [न्यूज़ टी 20]। पाटन में रविवार को एक दर्दनाक घटना हुई। यहां सगाई के चंद घंटों पहले युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इधर युवक के घर व उधर लड़की पक्ष में मातम पसर गया है। पूरा परिवार सगाई के तैयारी में जुटा हुआ था ।

और एक झटके में परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। रविवार को युवक की सगाई होने वाले थी लेकिन अचानक युवक की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना पाटन थाना क्षेत्र के अरसनारा गांव की है।  मामले में पाटन पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


पाटन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अरसनारा निवासी दीपक वर्मा पिता तुला राम वर्मा की रविवार को सगाई होनी थी। इनका रिश्ता रायपुर के ग्राम गिरोध में तय हुआ था। पूरा परिवार सगाई की तैयारियों में जुटा था और सभी रायपुर जाने वाले थे।

इस दौरान अचानक दीपक वर्मा बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिवार वालों को कुछ भी समझ नहीं आया वे तत्काल दीपक को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम किया है। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि रविवार को मृतक दीपक की सगाई होनी थी लेकिन इस बीच यह घटना हो गई।

पुलिस ने शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया है। बताया जा रहा है कि दीपक वर्मा की शादी करीब 1 माह पहले ही तय हुई थी।

दोनों परिवार मातम में

इस घटना के बाद मृतक दीपक वर्मा के परिवार का बुरा हाल है। वहीं जानकारी मिलने के बाद लड़की पक्ष के घर में भी मातम पसर गया है। परिजनों के अनुसार दीपक वर्मा इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका चुका था।

उसे किसी भी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी। परिजन इस सोच में परेशान है कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसकी मौत हो गई।

इधर पुलिस का कहना है कि दीपक वर्मा की मौत संभवत हार्ट अटैक के कारण हुई है। प्रारंभिक जांच में यही बात सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed