दुर्ग / [न्यूज़ टी 20] आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केन्द्रीय जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री के निर्देशन में केन्द्रीय जेल दुर्ग के महिला प्रकोष्ट में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जेल प्रशासन द्वारा सभी महिला बंदिनियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी गई तथा महिला बंदिनीयों के लिये विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के जज के रूप में अशासकीय संदर्शक श्रीमती नीलू सिंह, राजेश्वरी मिश्रा एवं भुनेश्वरी देवी रही। प्रतियोगिताओं में महिला बंदिनीयों को पुरस्कृत किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम अनिता मौर्य, द्वितीय लक्ष्मी पाली , तृतीय सरस्वती उईके एवं खुर्सी दौड़ में सरस्वती उईके प्रथम को पुरस्कृत किया गया।

अतिथियों द्वारा महिला बंदिनीयों को उनके अधिकारों एवं उनके आत्मरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई एवं महिला बंदिनीयों को सराहनीय कार्य के लिये बधाई दी गई। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया । अशासकीय संदर्शक श्रीमती नीलू सिंह द्वारा महिला बंदियों हेतु एक टी.वी. प्रदाय किया गया।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेड कास सोसाइटी द्वारा महिला बंदिनीयों को हाईजिन किट सेनेटाईजर एवं मास्क वितरण जेल चिकित्सक डॉ ए.के. चौबे , रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव युवराज देशमुख एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के वालेन्टियर द्वारा वितरित किया गया।

महिला दिवस के अवसर पर संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन सहायक जेल अधीक्षक एस . शोभा रानी एवं सहायक जेल अधीक्षक रश्मि चौधरी के द्वारा किया गया।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *