रायपुर। राजधानी रायपुर के आमासिवनी पुलिस कालोनी में पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महिला की हत्‍या उसके प्रेमी जय सिंह ने की है। आरोपित प्रेमी मुंबई का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपित को उत्‍तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस देर शाम तक कर पूरे मामले का राजफाश सकती है। जानकारी के अनुसार मृतका शादी नहीं करने पर पुलिस में शिकायत करने का आरोपित प्रेमी पर दबाव बना रही थी।

धमकी से परेशान होकर आरोपित प्रेमी ने हत्या की साजिश रची। पुलिस आरोपित प्रेमी से पूछताछ में जुटी हुई है। चार साल पहले इंटरनेट मीडिया के जरिए दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। आरोपित रायपुर से मुंबई की वापसी फ्लाइट मिस करके ट्रेन से यूपी फरार हो गया था। पुलिस आरोपित को उत्‍तर प्रदेश से गिरफ्तार कर रायपुर ले आई है। बतादें कि 5-6 मार्च की दरमियानी रात को पुलिस कालोनी में महिला की हत्या हो गई थी। पुलिस देर शाम तक कर पूरे मामले का राजफाश सकती है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *