खुर्सीपार सिग्नल के पास सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज...

भिलाईनगर। थाना खुर्सीपार क्षेत्र अंतर्गत खुर्सीपार गेट सिग्नल के पास 4 मई 2026 की सुबह हुए सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रोहित चौधरी (28 वर्ष), पिता राम केवल चौधरी, निवासी शारदा पारा बिहारी मोहल्ला, कैम्प-2 छावनी के रूप में हुई है।

बताया गया कि रोहित चौधरी 4 मई की सुबह करीब 6.15 बजे रायपुर से दुर्ग की ओर आईसर ट्रक क्रमांक CG 06 HB 7779 चलाकर आ रहा था। इसी दौरान खुर्सीपार सिग्नल के पास आईसर ट्रक क्रमांक MH 40 BL 3922 के चालक द्वारा वाहन को कथित रूप से लापरवाहीपूर्वक और खतरनाक ढंग से सड़क पर खड़ा कर दिया गया था। सामने खड़े वाहन से रोहित के ट्रक की टक्कर हो गई।


हादसे में रोहित चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल, सुपेला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक सूचना के आधार पर थाना सुपेला में अज्ञात मृतक के रूप में मर्ग दर्ज किया गया था। बाद में घटना स्थल थाना खुर्सीपार क्षेत्र का होने से मर्ग डायरी खुर्सीपार थाना भेजी गई।

थाना खुर्सीपार पुलिस ने मर्ग क्रमांक 19/2026 के तहत जांच शुरू कर पंचनामा कार्रवाई की। पंचनामा के दौरान पंच राहुल चौधरी, सुभाष चन्द्र प्रसाद और पंकज कुमार के कथन दर्ज किए गए। जांच में प्रथम दृष्टया दुर्घटना लापरवाहीपूर्वक वाहन खड़ा करने के कारण होना पाए जाने पर पुलिस ने संबंधित वाहन आईसर क्रमांक MH40 BL 3922 का चालक के विरुद्ध 6 मई की देर रात्रि धारा 106(1) बीएनएस तथा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *