
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है। कोरबा निवासी राजेश नाग (35) ने अपनी ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। यह मामला कापू थाना क्षेत्र के अलोला गांव का है। शव घर के म्यार (छज्जे) में फंदे पर लटका मिला।
आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, लेकिन पुलिस जांच में जुटी है।
पारिवारिक विवाद की पृष्ठभूमि सामने आ रही
सूत्रों के अनुसार,
राजेश नाग कोरबा जिले का रहने वाला था। कुछ साल पहले उसकी शादी कापू के अलोला गांव में हुई थी। वह शराब पीने का आदी था और इसी को लेकर अक्सर पत्नी से विवाद होता था। पत्नी कुछ महीने पहले मायके लौट आई थी, और फिर राजेश भी करीब एक महीने पहले ससुराल में ही रहने लगा था।

शनिवार रात को की आत्महत्या, मचा हड़कंप
शनिवार की रात राजेश ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों को सुबह पता चला तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। कापू पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
