दुर्ग। वायरल मारपीट के वीडियो मामले में 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. पूरा मामला उतई चौक का है. आरोपियों ने चाकू, रॉड और डंडे से सरेआम मारपीट की घटना को अंजाम दिए थे. इतना ही नहीं इसका वीडियो भी खुद वायरल कर रहे थे.

मामले को तत्काल संज्ञान लेते पुलिस ने धारा 307,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और एक टीम बनाकर गिरफ्तारी की गई. वही वरिष्ठ अफसरों के निर्देश पर घटना के 6 घंटे के भीतर पुलिस ने 8 आरोपियों एवं 1 विधि से संघर्षरत बालक को दबोच लिए. आगे की कार्रवाई फ़िलहाल जारी है.
Share on