कुंभकर्णी नींद में अभी तक गाफिल है जामुल नगर पालिका निगम,जनता है परेशान

By Poornima 

बह 10.40 मिनट


 

जामुल नगर पालिका निगम का ऑफिस

 खाली कुर्सियां नदारत कर्मचारी

सीएमओ का खाली कमरा

और जनता की भीड़

नगर पालिका निगम जामुल में सुबह 10.30 से 11.20 तक इक्का दुक्का कर्मचारी ही नज़र आए

बायो मेट्रिक अटेंडेंस ना होने का भरपूर फायदा उठाया जा रहा है।

शासकीय कर्मचारियों का इस तरह की कर्तव्यनिष्ठा समझ से परे है।

एक ओर जहां पर रेवेन्यू डिपार्टमेंट और इंजीनियर फील्ड पर रहकर अपना काम कर रहे हैं

वही बाकी का सारा स्टाफ छुट्टी मनाता प्रतीत हो रहा है

जब इस विषय में आम नागरिकों से पूछा गया तो उनका ये कहना था कि ऑफिस 12 बजे शुरू होता है और 4 बजते बजते छुट्टी

 

 

 

इस बारे में जब हमने सीएमओ

रमाकांत साहू से बात की तो उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया

यहां पर यह उल्लेखनीय है कि रिपोर्टर 11.40 तक नगर पालिका निगम के ऑफिस में उपस्थित रही तब तक स्वयं सीएमओ का आगमन नहीं हुआ था।

अब सोचना ये है कि जहां लोगों को परेशान होना पड़े

सरकारी कर्मचारी अपनी मनमानी करें

वहाँ विष्णु देव सायं का सुशाशन सिर्फ़ कागजों में रहेगा

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *