



रायपुर। छत्तीसगढ़ में 24 नवंबर को गुरूनानक देव जयंती पर सावर्जनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन प्रदेश के सभी स्कूल, काॅलजों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी।
बैंकों में भी छुट्टी
कल बैंकों में भी छुट्टी रहेगी। बैंक शाखाओं में जाकर चेक जमा करने, नकद लेनदेन, पासबुक अपडेट कराने और अन्य काउंटर सेवाओं का लाभ नहीं ले सकेंगे। हालांकि, एटीएम, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सुविधाएं चालू रहेगी।

कार्यालयों में नहीं होगा काम-काज
कल सार्वजनिक अवकाश होने के कारण प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा। इसके चलते राजस्व, प्रमाण-पत्र, पंजीयन और अन्य शासकीय सेवाओं से जुड़े कार्यों के लिए दफ्तर पहुंचने वाले नागरिकों को अब अगले दिन के लिए प्रतीक्षा करनी होगी।
नवंबर के महीने में छुट्टियों की भरमार
नवंबर के महीने में छुट्टियों की भरमार रही है। इस माह दीपावली, भाई दूज, छठ, देवउठनी और गुरु नानक पर्व की छुट्टी रही है। लगातार कई छुट्टियां मिलने से स्कूली बच्चों और सरकारी कर्मचारियों की मौज है।
शासकीय अवकाश (4 दिन)
8 नवम्बर 2026 (रविवार): दीवाली (दीपावली)
9 नवम्बर 2026 (सोमवार): दीवाली का दूसरा दिन / गोवर्धन पूजा
15 नवम्बर 2026 (रविवार): छठ पूजा
24 नवम्बर 2026 (मंगलवार): गुरुनानक जन्म दिवस (कल का अवकाश)
क्यों मनाया जाता है?
मानवता और समानता का संदेश
गुरु नानक देव जी ने समाज में ऊंच-नीच और जाति-पाति के भेदभाव को खत्म कर ‘एक ओंकार’ (ईश्वर एक है) और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। यह दिन उनके तीन प्रमुख उपदेशों-नाम जपना (ईश्वर का स्मरण), कीरत करना (ईमानदारी से मेहनत कर जीविका चलाना), और वंड छकना (अपनी कमाई का हिस्सा जरूरतमंदों के साथ बांटना)-को याद करने और जीवन में उतारने के लिए मनाया जाता है।
