बिलासपुर। गोंदिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर वॉशेबल एप्रन हटाकर अत्याधुनिक बैलेस्टेड ट्रैक बिछाने के लिए रेलवे ने 3 से 22 मई तक 20 दिन का मेगा ब्लॉक लिया है। मेगा ब्लॉक के चलते रेलवे जोन की 30 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा रायपुर मंडल के भाटापारा निपनिया सेक्शन में अंडरब्रिज के गर्डर लॉन्चिंग कार्य के लिए 2 दिन का ब्लॉक लिया जाएगा।

इससे 10 ट्रेनें प्रभावित होंगी। दोनों कार्यों को मिलाकर कुल 40 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे के अनुसार, 18 ट्रेनों के 216 फेरे पूरी तरह रद्द रहेंगे। 2 ट्रेनों के 15 फेरे परिवर्तित मार्ग से चलाए जाएंगे। इसके साथ ही 20 ट्रेनों के 404 फेरे गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दिए जाएंगे।


दैनिक यात्रियों को होगी दिक्कतें

प्रभावित ट्रेनों में अधिकांश लोकल और मेमू पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जो छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के यात्रियों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन हैं। इन ट्रेनों के रद्द और परिवर्तित होने से कामकाजी और रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ेगा। झारसुगड़ा-गोंदिया-झारसुगड़ा मेमू – पैसेंजर 3 और 6 मई को बिलासपुर में ही समाप्त होगी और यहीं से संचालित की जाएगी।

ये ट्रेनें निरस्त व रद्द रहेंगी

टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस, डोंगरगढ़-गोंदिया पैसेंजर, गोंदिया-डोंगरगढ़ पैसेंजर, गोंदिया- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया पैसेंजर, नेताजी बोस यहाँजर, बालाघाट नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर, रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रायपुर पैसेंजर।

बदले रूट से चलेंगी ये ट्रेनें

रीवा नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस 2, 4, 6, 9, 11, 13, 16 एवं 18 मई को जबलपुर-नैनपुर-छिंदवाड़ा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी होते हुए चलेगी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी रीवा एक्सप्रेस 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17 एवं 19 मई को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-छिंदवाड़ा-नैनपु-जबलपुर होते हुए चलेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त और चलेंगी ये ट्रेनें

बरौनी-गोंदिया-बरौनी दुर्ग तक। सीएसएमटी-गोंदिया-सीएसएमटी विदर्भ एक्सप्रेस अजनी। जबलपुर-गोंदिया-जबलपु र ब्रम्हपुरी तक। गोंदिया-तिरोड़ी-गोंद यिा ब्रम्हपुरी तक। गोंदिया-तिरोड़ी-गोंदिया पैसेंजर ब्रम्हपुरी तक। गोंदिया-कटंगी-गोंदिया पैसेंजर ब्रम्हपुरी तक। गोंदिया-कटंगी-गोंदिया पैसेंजर ब्रम्हपुरी तक। गोंदिया-कटंगी-गोंदिया पैसेंजर ब्रम्हपुरी तक। गोंदिया-कटंगी-गोंदिया पैसेंजर ब्रम्हपुरी में नियंत्रित होगी।

अंडरब्रिज के लिए रिलीविंग गर्डर की लांचिंग

रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन के बीच रोड अंडरब्रिज निर्माण के तहत रिलीविंग गर्डरों के लॉचिंग के लिए ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लेकर काम किया जाएगा। इसकी वजह से रायपुर-बिलासपुर मेमू, बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू, गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू, बिलासपुर-रायपुर मेमू, कोरबा-रायपुर मेमू 3 व 6 मई को। रायपुर-इतवारी पैसेंजर 3 मई को, इतवारी-रायपुर पैसेंजर 4 मई को, रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 4 मई को रद्द रहेगी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *