छत्तीसगढ़ स्विमिंग एसोसिएशन की वार्षिक बैठक बाबत...

छत्तीसगढ़ Swimming Association की वार्षिक बैठक माननीय बृजमोहन अग्रवाल सांसद रायपुर एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्विमिंग एसोसिएशन की अनुपस्थिति में कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल जी की अध्यक्षता में आज दिनांक 15/05/ 2026 को होटल सेंटर पार्क में संपन्न हुई उक्त बैठक में संघ के गत वर्ष भर कि गतिविधियों पर चर्चा की गई तथा 2025 26 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया जिसको सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से अनुमोदन प्रदान किया तथा बैठक में जनरल सेक्रेटरी सहीराम जाखड़ ने इस साल संघ के चुनाव करने हेतु प्रस्ताव रखा।

जिसमें सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित कर अध्यक्ष महोदय माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी के अनुमति से समय एवं स्थान निर्धारित कर चुनाव किए जाने का प्रस्ताव पारित किया बैठक में छत्तीसगढ़ स्विमिंग एसोसिएशन के आगामी आने वाले गतिविधियों को सुचारू रूप से चलने के लिए रूपरेखा तैयार की गई एवं छत्तीसगढ़ में स्विमिंग खेल को ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए कार्य करने की कार्य योजना बनाने हेतु सहमति जताई।


इस बैठक में गोपाल खंडेलवाल जी, आरके श्रीवास्तव, ऑब्जर्वर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ, जनरल सेक्रेटरी साइन राम जाखड़, परविंदर सिंह कोषाध्यक्ष, गौरव खंडेलवाल, यूबीएस चौहान, आरके जोशी, फिरोज राठौर, बिलासपुर से हेमंत परिहार, गोपी संतोष, रायपुर से मनीष शुक्ला, सुमन मुथा, गुरमीत सिंह, राजन गांव से विजेश, धमतरी से अशोक खंडेलवाल, कोरबा से अशोक सक्सेना, बैठक में भाग लिया।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *