बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक सिरफिर आशिक ने अपनी नाबालिक प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया।न्यायधानी में नौंवी की छात्रा की हत्या का जघन्य वारदात सामने आया है। छात्रा के बॉयफ्रेंड ने दूसरे लड़के से अफेयर के शक में पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी युवक ने थाने पहुँच कर सरेंडर भी कर दिया। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र के बापू नगर निवासी यश खुरसैल (19) का नाबालिक छात्रा से प्रेम प्रसंग था। यश ने 12 वीं की पढ़ाई के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और मटर गश्ती में लगा रहता था। उसकी गर्लफ्रेंड और वह काफी समय से रिलेशन में थे और फोन पर बात किया करते थे। नाबालिक 9 वीं क्लास की छात्रा थी।

वह शनिवार शाम को घर से किसी का जन्मदिन मनाने जाने के लिए निकली थी पर घर वापस नही लौटी। घर वाले रात भर उसकी तलाश करते रहे। पर दूसरे दिन सुबह यश खुसरैल ने तोरवा थाना पहुँच कर आत्मसमर्पण करते हुए बताया कि दूसरे लड़के से अफेयर के चलते उसने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी है। इतना सुनते ही पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। घटनास्थल की जानकारी लेने पर हत्या का स्थल सिरगिट्टी थाना क्षेत्र होना आरोपी ने बताया। जिससे उसे सिरगिट्टी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

शनिवार की शाम आरोपी यश नाबालिक को लेकर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिलपहरी स्थित हरदी रोड के राधे इंडस्ट्रीज के पीछे पहुँचा था। जहां दूसरे युवक से बात करने के शक में दोनो के बीच विवाद हुआ। जिस पर यश ने अपने नाबालिक प्रेमिका का गला दबा दिया। फिर पास पड़े पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी घटनास्थल के आस पास घूमता रहा फिर सुबह थाने जाकर सरेंडर कर दिया। मृतिका दो बहन व एक भाई में सबसे छोटी थी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *