बिलासपुर। बीती रात यहां के पचपेड़ी इलाके में 17 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामूली बात पर विवाद हुआ और उसके बाद बदमाशों ने पिस्टल से किशोर पर फायरिंग की और वहां से भाग गए। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल किशोर को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद एफआईआर की है। वहीं आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के मानिकचौरी निवासी मंगतूराम कि किराना दुकान में वहीं के दो युवक भूपेंद्र पोर्ते और नंदकिशोर साहू गुटका लेने पहुंचे। इस दौरान मंगतू खाना खा रहा था। उसने अपने बेटे अनिश (17) को गुटखा देने कहा। अनिश जब गुटखा दे रहा था तब दोनों युवक उससे विवाद करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों युवकों ने अनिश पर फायरिंग कर दी। इस दौरान घर के अन्य लोग भी बाहर निकल गए। फायरिंग के बाद दोनों बदमाश वहां से भाग गए।

फायरिंग के कारण अनिश गंभीर रूप घायल हो गया और उसे आसपास के लोगों ने उसे तत्काल मस्तूरी अस्पताल पहुंचाया। हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही अनिश की मौत हो गई। इस घटना में मंगतूराम व उसकी पत्नी व बेटी भी घायल हुए हैं उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *