रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) और डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) के 3993 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 13 सितंबर 2026 तय की गई है. उम्मीदवारों को आवेदन करते समय सिर्फ एक RRB जोन का चुनाव करना होगा.

एक से अधिक RRB में आवेदन करने पर सभी आवेदन रद्द किए जा सकते हैं. भर्ती से जुड़ी योग्यता, एज लिमिट, परीक्षा पैटर्न और फीस की जानकारी नीचे दी गई है.


13 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

RRB JE भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त से शुरू हो चुके हैं. उम्मीदवार 13 सितंबर तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं. आवेदन की फीस जमा करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर है. अगर फॉर्म में किसी तरह का बदलाव करना है तो 16 से 25 सितंबर तक संशोधन का मौका मिलेगा. इसके लिए 250 रुपये रिवाइज्ड फीस देनी होगी.

इस भर्ती में JE के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में तीन साल का डिप्लोमा या B.E./B.Tech डिग्री जरूरी है. DMS पद के लिए किसी भी इंजीनियरिंग विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा या डिग्री मांगी गई है. उम्मीदवार की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. SC/ST को 5 वर्ष और OBC-NCL को 3 वर्ष की छूट मिलेगी.

CBT-I में 100 सवाल, एक तिहाई नेगेटिव मार्किंग

चयन प्रक्रिया में CBT-I, CBT-II, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं. CBT-I स्क्रीनिंग परीक्षा होगी, जिसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ेंगे. इसमें 90 मिनट में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. मैथ्स से 30, रीजनिंग से 25, सामान्य जागरूकता से 15 और जनरल साइंस से 30 सवाल होंगे. गलत आंसर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे.

CBT-I में UR/EWS के लिए न्यूनतम 40%, OBC-NCL और SC के लिए 30% और ST के लिए 25% अंक जरूरी हैं. CBT-I के आधार पर प्रत्येक RRB की रिक्तियों के 15 गुना उम्मीदवार CBT-II के लिए चुने जाएंगे. इसके बाद मेरिट के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *