भारतीय नौसेना ने युवाओं के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) एग्जीक्यूटिव इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ब्रांच में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती जनवरी 2027 कोर्स के लिए की जाएगी. देशभर के अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस अभियान के तहत कुल 15 पद भरे जाएंगे.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 1 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. चयनित उम्मीदवारों को केरल के एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में ट्रेनिंग दी जाएगी. कंप्यूटर साइंस, आईटी, साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों से जुड़े उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है.


15 पदों पर होगी भर्ती

भारतीय नौसेना ने SSC एग्जीक्यूटिव आईटी ब्रांच के तहत कुल 15 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती में पूरे देश के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 मई 2026 से शुरू हो गई है. उम्मीदवार 1 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को भारतीय नौसेना के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा.

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन क्या चाहिए?

भर्ती के लिए उम्मीदवारों के 10वीं या 12वीं में अंग्रेजी विषय में कम से कम 60 प्रतिशत नंबर होना जरूरी है. इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास BE, BTech, MTech, MSc, BCA या MCA जैसी डिग्री में न्यूनतम 60 प्रतिशत नंबर होने चाहिए. आईटी, कंप्यूटर साइंस, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

चयन प्रक्रिया और ट्रेनिंग

उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और SSB इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. सभी चरणों में प्रदर्शन के अनुसार फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी. चयनित अभ्यर्थियों को जनवरी 2027 बैच के तहत भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला में प्रशिक्षण दिया जाएगा. एससी, एसटी वर्ग और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन की फीस में छूट दी गई है.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *