


Gold-Silver Price Today: ग्लोबल मार्केट में आए ‘ब्लैक मंडे’ क्रैश के बाद भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज 9 जून 2026 को एमसीएक्स (MCX) और घरेलू रिटेल मार्केट में सोना करीब 1000 रुपये और चांदी 500 से 1000 रुपये तक सस्ती हो गई है।
क्यों आई सोने-चांदी की कीमत में गिरावट?
ईरान-इजरायल संघर्ष में आई अस्थायी रुकावट ने बाजार का पूरा सेंटीमेंट बदल दिया है। अमेरिका की मध्यस्थता से हमले रुकने के बाद निवेशकों ने ‘सेफ हेवन’ माने जाने वाले सोने से पैसा निकालकर दूसरे विकल्पों में डालना शुरू कर दिया है। इसके अलावा, अमेरिकी 10 वर्षीय ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। वैश्विक स्तर पर डॉलर इंडेक्स भी मजबूत हुआ है जिससे कमोडिटी मार्केट (MCX) पर स्पॉट गोल्ड टूटकर दो महीने के निचले स्तर (4319 डॉलर प्रति औंस) के करीब आ गया है।

भोपाल, इंदौर, रायपुर और बिलासपुर के ताजा दाम
ग्लोबल गिरावट का सीधा असर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के रिटेल बाजारों पर पड़ा है। मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों भोपाल और इंदौर में आज 24 कैरेट सोना 1,51,740 रुपये और 22 कैरेट 1,39,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। वहीं छत्तीसगढ़ की बात करें तो रायपुर और बिलासपुर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 1,51,680 रुपये हो गई है जबकि 22 कैरेट की कीमत 1,39,990 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
चांदी में भी भारी बिकवाली का दबाव
सोने की तर्ज पर चांदी में भी निवेशकों की भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। आज खुदरा बाजारों में चांदी की कीमत 2,59,900 रुपये से लेकर 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच ट्रेड कर रही है। अगर 10 ग्राम के हिसाब से देखें तो आज चांदी का खुदरा भाव 260 से 270 रुपये के बीच चल रहा है। औद्योगिक मांग में कमी और मजबूत डॉलर के कारण फिलहाल चांदी में किसी बड़ी रिकवरी के संकेत नजर नहीं आ रहे हैं।
