छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि पर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी के तहत प्राकृतिक आपदाओं में हुई मृत्यु के 2 प्रकरणों में  जशपुर कलेक्टर द्वारा कुल 8 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

अपर कलेक्टर प्रदीप साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील तपकरा के ग्राम बांसाझाल निवासी जेवियर बड़ा की तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके पुत्र विक्रम बड़ा को कुल 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है।


इसी प्रकार तहसील कांसाबेल अंतर्गत ग्राम पोंगरो निवासी लक्ष्मणी पैंकरा की आकाशीय बिजली से मृत्यु हो जाने पर उनके पति दिलेश्वर साय को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों में प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के साथ पूर्ण की जा रही है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *