


भिलाई नगर (न्यूज़ टी20)। 11 मई को महिला थाना सेक्टर 6 में पारिवारिक काउंसलिंग हुई जिन में पति पत्नी के बीच चल रहे कई तरह के विवाद सामने आए , जिनको सुलझाने के लिए काउंसलिंग की गई। आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो के 18 मामलों की सुनवाई हुई , जिनमें से 7 मामलों में समझौता भी हो गया।

एक मामले में पति के शराब पीने की आदत से पत्नी परेशान थी काउंसलरों ने पति को समझाइए दी जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला और पति ने अपनी गलती मानते हुए शराब छोड़ने की बात कही पत्नी से पति के बयान का फॉलोअप लिया गया , जिसमें पत्नी ने भी बताया कि हां आजकल उनके पति शराब नहीं पी रहे और परिवार के मामले में ध्यान भी दे रहे हैं।


इसी तरह के एक अन्य मामले में पत्नी को अस्पताल जाना था और पति ले जाने को तैयार नहीं था , जिसकी वजह से दोनों के बीच लड़ाई भी हुई। मामले का वृतांत सुनने के बाद काउंसलर में पति को समझाया। इसके बाद आखिरकार उस मामले में भी पति ने समझौता करते हुए पत्नी के इलाज में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का वादा किया और उसे अमली जामा भी पहनाया।

न्यूज़ टी20 से चर्चा करते हुए सीनियर काउंसलर एडवोकेट शाहाना कुरैशी ने बताया कि आजकल एक साथ रहने के बावजूद परिवारों में सामंजस्य का बहुत अभाव है और पति पत्नी में सामंजस्य नहीं होने की वजह से अक्सर बहस हो जाती है , विवाद होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आजकल लोग सेल्फ सेंटर्ड हो चुके हैं सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं।
परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में सोचने के लिए उनके पास समय नहीं है, पारिवारिक विवाद की एक वजह यह भी होती है , इसलिए परिवार में रह रहे लोगों को खुद से पहले दूसरो के विषय में पहले सोचना चाहिए ना कि सिर्फ अपने विषय में। 11 मई को जो काउंसलिंग हुई , उसमें एडवोकेट शाहाना कुरैशी के अलावा श्रीमती ज्योति शर्मा एवं महिला थाना प्रभारी नीता राजपूत ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
