बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां सल्हाईटोला स्टेशन और गुदुम स्टेशन के बीच एक बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। यह मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है।

ट्रेन से कटने से सिर धड़ से हुआ अलग

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान छिंदगांव निवासी अनुक राम यादव (65 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह घर से खेत जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनका सिर धड़ से अलग हो गया।


बताया जा रहा है कि ट्रेन को आता देख बुजुर्ग पटरी पर लेट गए। हालांकि उन्होंने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसका अभी पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *