रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शराबी सीएमओं को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित अधिकारी का नाम रमेश कुमार ध्रुव है। रमेश कुमार ध्रुव पर शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने और कार्यालय में शराब की बोतल रख आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे। मामले में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आदेश जारी कर प्रभारी सीएमओ को निलंबित कर दिया है।

जानिए क्या थी शिकायत

दरअसल, राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि रमेश कुमार ध्रुव मूलपद राजस्व उप निरीक्षक को नगर पंचायत दाढ़ी में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर पदस्थापना दी गई थी। पद में रहने के दौरान उन पर वार्ड क्रमांक 11 बजरंगबली मंदिर से लगनी बाई घर तक निर्मित सीसी रोड के कोर कटिंग का स्ट्रेंग एम-30 के निर्धारित मापदंउ से काफी कम पाया गया था।


इतना ही नहीं कार्यालयीन कक्ष में अपने पास शराब की बोतल रखकर आपत्तिजनक स्थिति में बैठे पाये गए थे। जिसके बाद अधिकारियों द्वारा चेतावनी दी गई थी। समय सीमा की बैठक में बिना पूर्व सूचना के भी लगातार नगर पालिका अधिकारी अनुपस्थित पाए गए थे।

इस कृत्य को छग सिविल सेवा नियम 1965 के नियम-3 के विपरीत गंभीर कदाचार पाया गया। मामले में राज्य सरकार ने संज्ञान लेते हुए अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान उनका क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग रहेगा। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। 

नीचे देखें आदेश…

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *