शिमला [ News T20 ] | कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिमला में सीएम भूपेश बघेल ने मुलाकात की, जिसकी जानकारी देते हुए सीएम ने ट्वीट कर लिखा- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी ने शिमला में कांग्रेस नेताओं से मुलाक़ात की। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार दोपहर बाद राजधानी शिमला पहुंचे।

चौड़ा मैदान स्थित होटल में रुके खरगे ने शाम के समय पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ बैठक कर चुनाव प्रचार की समीक्षा की। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर फीडबैक भी लिया। इसके बाद खरगे ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ आगामी रणनीति बनाई। हिमाचल प्रदेश में कल यानी 10 नवंबर की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद जनसभाएं और अन्य प्रचार बंद हो जाएंगे। केवल डोर-टू-डोर प्रचार ही होगा।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *