सरगुजा। उत्तर छत्तीसगढ़ सरगुजा के बिसरपानी में पत्नी और उसके प्रेमी की फावड़े से हत्या करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। युवक ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद गुस्से में उसने दोनों पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है।

बिसरपानी गांव के दारापारा निवासी बाबूलाल मझवार (35) सोमवार शाम अपने खेत की ओर गया था। वापस घर लौटने के बाद उसने पत्नी नईहारो बाई के साथ शराब पी। अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार सोमारू मझवार के घर पहुंचा, जहां गांव का ही युवक बेंजे बड़ा (35) भी पहुंच गया।


आपत्तिजनक अवस्था में देखने के बाद कर दी हत्या

तीनों में आपस में विवाद होने के बाद सोमारू मझवार उन्हें छोड़कर चला गया। इस बीच बाबूलाल मझवार गांव में दूसरे घर में शराब खोजने चला गया। वह करीब आधे घंटे बाद लौटा तो उसने पत्नी नईहारो को बेंजे बड़ा के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इस बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

विवाद बढ़ने पर बाबूलाल ने फावड़े से अपनी पत्नी और बेंजे बड़ा पर कई बार हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना कमलेश्वरपुर पुलिस को दी गई। घटना के समय नईहारो और बेंजे बड़ा नशे में थे। आरोपी बाबूलाल भी शराब के नशे में था।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। सरगुजा पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने बाबूलाल मझवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अवैध संबंध की आशंका पर दोनों की फावड़ा मारकर हत्या करना स्वीकार किया।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *