खैरागढ़ [ News T20 ] | जिले के मुतेड़ा से एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आयी है। जहां एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी के दोनों बच्चें हत्या के प्रत्यक्षदर्शी हैं। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी पति फरार चल रहा है। घटना शाम करीब 6-7 बजे के करीब की बतायी जा रही है। हत्या की वारदात के पीछे चरित्र शंका को कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते मुतेड़ा नवागांव निवासी मृतका संगीता जंघेल अपने पति प्रमोद जंघेल से अलग रह रही थी। वह अपने दो बच्चों के साथ काफी समय से मायके भिलाई में निवासरत थी। वारदात वाले दिन यानि शुक्रवार को भी संगीता मायके में ही थी। लेकिन सुबह ही प्रमोद उसे घर लाने के नाम से भिलाई सुपेला स्थित ससुराल पहुंचा था। वह शाम को पत्नी और बच्चों को लेकर वापस घर के लिए निकले। यहां 6 बजे करीब पहुंचे। लेकिन प्रमोद ने नवागांव स्थित घर में अपनी बाइक नहीं रोकी।

उसे बहाना बनाकर पत्नी और बच्चों को नदी किनारे ले गए। इस दौरान दोनों में फिर से जमकर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी प्रमोद ने अपने पास रखे चाकू से हमला किया। लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाए। फिर आरोपी ने कपड़े से संगीता का गला घोटा दिया। उसके बोहोश होकर गिरते ही आरोपी प्रमोद ने एक बड़ा पत्थर उसके सिर पर पटक दिया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही बच्चों को घर छोड़ दिया। जब बच्चों ने परिजनों को घटना के बारे में बताया तो उनके पैरो तले से जमीन ही खिसक गई। उन्होंने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *