कवर्धा/ जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक क्रेशर प्लांट की खदान में युवक का शव उसकी बाइक सहित मिला. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान दीपक तिवारी के रूप में हुई है, जो गैरमाटी गांव का निवासी बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, दीपक तिवारी 21 मई की शाम से लापता था. परिजनों द्वारा उसकी लगातार तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था. इसी बीच शनिवार को क्रेशर प्लांट की खदान में युवक का शव और बाइक दिखाई देने की सूचना पुलिस को मिली.


सूचना मिलते ही सहसपुर लोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया. प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हादसा है या आत्महत्या, या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. वहीं क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं. लोहारा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली की एक गिट्टी खदान के लगभग 100 फिट गहरे गढ्ढा में युवक की लाश और उसकी बाइक मिली है.

जांच में मृतक कि पहचान दीपक तिवारी के रूप में हुआ, युवक दो दिनों से लापता था आज लाश मिली है, देखने से बाइक अनियंत्रित होकर गिरना लग रहा है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा फिलहाल मर्ग कर मामले कि जांच की जा रही है.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed